खरसावां के प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता
में खरसावां मॉडल स्कूल ने लहराया अपना परचम, बालक वर्ग
के वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सभी वर्गो में बने विजेता,
kharsawan
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राज्य शिक्षा परियोजना के द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता-2025-26 में खरसावां मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रखंड स्तरीय विभिन्न खेलों से प्रथम स्थान प्राप्त कर खरसावां प्रखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए जिला स्तरीय खेलों में भाग लेने हेतु चयनित हुए। जिसमें बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर 14 ,17 और 19 में प्रथम स्थान, कबड्डी में अंडर 14 द्वितीय एवं अंडर 17 प्रथम और अंडर 14 रस्साकस्सी खेल में प्रथम स्थान। वहीं बालिका वर्ग से कबड्डी में अंडर 14 और 17 में प्रथम और रस्साकस्सी से अंडर 14 में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय खेलों में भाग लेने के लिए खरसावां से चयनित हुए।

इस विद्यालय में खेल शिक्षकों के अभाव रहते हुए भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रही। इस प्रकार की प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन करने के साथ ही साथ माता-पिता एवं सभी शिक्षक गौरवान्वित हुए। आज प्रार्थना सभा के मौके पर सभी विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थी खिलाड़ियों को पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्र ने कहा कि हमारे विद्यालय में सीमित शिक्षकों के द्वारा विद्यालय के पठन-पाठन का संचालन किया जा रहा है, जिसमें मैट्रिक और इंटर की बेहतरीन प्रदर्शन के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन हमारे एवं विद्यालय परिवार के लिए विशेष आनंद प्राप्ति अनुभव है। अगर हमारे विद्यालय में खेल शिक्षक रहते, तो शायद और अच्छा प्रदर्शन दिखाने की काबिलियत इन विद्यार्थियों में विकसित होते। स्वागत में प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्र, शिक्षिका शशिबाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, सतीश सेन प्रधान, सुनीता महतो, प्रभात कुमार महतो, विकास चंद्र महतो, बसंती महतो, बीएड प्रशिक्षणार्थी शिक्षिकाए चूड़ामणि महतो, सुष्मिता कुमारी महतो, प्रतिभा पति, सुजाता महतो, चंदन कुमार महतो, प्रियतम सिंह, पुष्पा महतो, सुनीता महतो आदि शामिल थे।
