राजनगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग पर आजसू ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन,
Rajnagar
राजनगर, सरायकेला-खरसावां।
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी ने आज क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राजनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह मुख्य संयोजक सत्यनारायण महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राम रतन महतो, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो एवं दुर्गा चरण महतो, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अंगूर महतो, प्रखंड अध्यक्ष सालखान टुडू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ज्ञापन में बताया गया कि भारी बारिश से कई ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हें मुआवज़ा नहीं मिला है। जमीन म्यूटेशन और ऑनलाइन मालगुज़ारी भुगतान में लगातार समस्या बनी हुई है। वृद्धा पेंशन लाभुकों को समय पर उपलब्ध नहीं हो रहा, राशन वितरण में अनियमितता है, विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है और राशन डीलरों को 11 महीने से कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है।
इसके साथ ही पीएम आवास योजना में हो रही अनियमितताओं का भी उल्लेख ज्ञापन में किया गया।
आजसू नेताओं ने मांग की है कि इन समस्याओं के समाधान हेतु सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
