खरसावां मे दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने और अग्नीनाश्क यंत्र रखने का निर्देश, विधि व्यवस्था हेतु हुड़दंगियों पर पुलिस रखेगी नजर,
Kharsawan
खरसावां में मनाये जानें वाले दुर्गापूजा त्योहार में शांति व्यवस्था सदभावना बनाये रखने के लिए खरसावां थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 16 अक्टुबर से 21 अक्टुबर तक दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। पूजा-अर्चना के पूर्व साफ-सफाई करवाने, बिजली व्यवस्था दुरूस्त करते हुए बिजली खंम्बों में सीएफएल बल्ब लगाने, पेयजल व्यवस्था रखने की मांग की है। वही पूजा अर्चना के दौरान विशेष रूप से पुलिस हुड़दंगियों मचाने वालों पर विशेष नजर रखेगी। दुर्गा पूजा के पंडालों में सीसीटीवी लगाने, प्रत्येक पंडाल में कन्ट्रोल रूम बनाने, बिजली तार को सुरक्षित तरीके से लगाने, अग्नीनाश्क यंत्र लगाने, माइक सिस्टम की व्यवस्था करने, पुरूष व महिला भक्तों के दर्शन के लिए अलग अलग द्वार बनाने, रूटचाट व समय का पालन करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे त्योहार को उत्साह एवं सुख शांति पुर्वक मनाने की अपील की गई है। दुर्गा पूजा के दौरान जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानो की तैनाती करने, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खुला रखने का निर्णय लिया गया। त्योहार को शांति व्यवस्था एवं सदभावना के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। वही त्योहार में भाई चारगी का संदेश देने आदि निर्णय लिया गया। खरसावां के बजारसाही स्थित सरकारी दुर्गा मंदिर, सेवा संघ पूजा समिति तलसाही, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बेहरासाई में पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, एस आई हरेंद्रर प्रताप सिंह, एएसआई मोहम्मद अख्तर अंसारी, एस आई अवधेस राय, मुखिया सुनीता तापे, ग्राम प्रधान खालिद खान, गोवर्धन राउत, सुब्रत सिंहदेव, मोहम्मद तबरेज, अजय मिश्रा, नयन नायक, भूपेंद्र सिहदेव, हाजी अब्दुल गनी, अशोक राउत, दाता शंकर बेहरा, सुपक साहू आदि उपस्थित थे।
October 7, 2026 4: 11 am
Breaking
- श्रद्धांजलि सभा की तैयारी को लेकर सांसद जोबा माझी ने गोइलकेरा में की बैठक
- गोइलकेरा पहुंचा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होगी सुदृढ़
- चांडिल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 400 किलो जावा महुआ व 40 लीटर चुलाई शराब बरामद, नदी किनारे संचालित अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त, संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
- चांडिल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 400 किलो जावा महुआ व 40 लीटर चुलाई शराब बरामद, नदी किनारे संचालित अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त, संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
- दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक
- खरसावां मे दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने और अग्नीनाश्क यंत्र रखने का निर्देश, विधि व्यवस्था हेतु हुड़दंगियों पर पुलिस रखेगी नजर,
- खूंटपानी प्रखंड मुख्यालय के प्रशासनिक भवन के सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, 40 लाख से बदलेगी कार्यालय की सूरत, होगा सौंदर्यीकरण,
- खूंटपानी में पीडीएस डीलरों की समीक्षा बैठक, राशन वितरण में पारदर्शिता पर जोर, विधायक ने जनजातीय समुदाय के बीच बांटे गए पारंपरिक वाद्य यंत्र,
