खरसावां में मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना
को लेकर अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक, दस लाख की
आवंटित राशि को खर्च करने के लिए कई प्रस्ताव पारित,
Kharsawan खरसावां मुख्यालय में मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के अस्पताल प्रबंधन समिति की एक बैठक प्रखंड प्रमुख सह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनेन्द्र जामुदा की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी के उपस्थिति में मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना के तहत अस्पताल जीर्णोद्वार एवं चिकित्सा आपूर्ति हेतु प्राप्त दस लाख की आवंटित राशि को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खरसावां के भवन की मरम्मति तथा रंग-रोगन, चार-दिवारी की मरमति एवं रंग-रोगन, विद्युत व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजो एवं उनके परिजनों की बैठने की व्यवस्था, दवा, चिकित्सीय मशीन एवं उपकरण, सोलर लाईट, रेफ्रीजरेटर, उपस्कर, अग्निशमन की व्यवस्था, वृक्ष रोपन एवं बागवानी, शौचालन की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक आकस्मिक कार्य करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक के उपरान्त सर्व समिति से विभागीय दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए संबंधित राशि का ब्यय बैठक पंजी में उल्लेखित कार्यों में ब्यय करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके अलावे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के अन्तर्गत संचालित प्रसव गृह जो जर्जर अवस्था में है। उसकी मरम्मति, प्रसव सह से संबंधित पेस्टेज को डिस्पंच करने हेतु पूर्व से निर्मित पाीट का साथ-सफाई, मरम्मति करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के परिसर स्थित पूर्व से निर्मित नालियों का साफ-सफाई एवं मरम्मति कराने, विभिन्न ईकाईयो ओपीडी (फार्मेसी), एक्स-रे कार्यालय से संबंधित आवश्यक उपकरण, सामग्री, बेहतर चिकित्मा सुविधा हेतु इनवर्टर क्रय करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, खरसावाँ के विमिन ईकाईयों से कार्मासिष्ट, एक्स-रे तथा कार्यालय के द्वारा निम्नलिखित उपकरण एवं दवा का क्रय करने के लिए आवंटित राशि का व्यय हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा0 विरागंणा सिंकू, बीईईओ नवल किशोर सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, मुखिया सुनिता तापे, स्थापना लिपिक अभिनाश बांदो आदि उपस्थित थें।
June 8, 2026 10: 10 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
