सरायकेला मे दो दिवसीय 11वीं नेशनल हो युथ मीट (दोकोल) का शुभारंभ, सांस्कृतिक आदान–प्रदान, कौशल विकास और सामुदायिक निर्माण करना कार्यक्रम का उद्देश्य,
Saraikella पूरे भारत वर्ष के हो समुदाय के वरिष्ठ एवं युवाओं के संयुत्त तत्वाधान में सरायकेला के टाउन हाल में दो दिवसीय 11वीं नेशनल हो युथ मीट(दोकोल) का शुभारंभ मुख्य दिउरी सूरज बानरा, सहायक दिउरी लुतु पुर्ती और विजय तियु द्धारा देशाउली में पूजा पाट और मांदर ढोल की थाप के साथ किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक आदान–प्रदान, कौशल विकास और सामुदायिक निर्माण के लिए एक उल्लेखनीय मंच है। यह कार्यक्रम हो समुदाय के युवाओं की समृद्ध विविधता को एक साथ लाता है। एक ऐसा स्थान बनाता है जहां व्यक्ति नए कनेक्शन और दोस्ती बनाते हुए अपनी अनूठी विरासत का जश्न मना सकते हैं। आज के कार्यक्रम में उड़ीसा, दिल्ली, प.बंगाल, असम, छत्तीसगड़, झारखंड के अलावा अन्य राज्यों के युवाओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। आज के विषय विशेषक्षों के रूप में हो साहित्यकार डोबरो बुड़ीउली, पाण्डु गागराई, अनमोल पिंगुवा, संजीव बुड़ीउली, डा.बबलु सुंडी, बाहलेन चाम्पिया और एन एन एच आई एम गर्वनिंग बोडी के पंकज बांकिरा, रबिंद्र गिलुवा, ललिता सामड, संजय बोयपाई, बलबद्र बिरूवा, साधु हो के अलावा बबलु सोय, विष्णु सोय, मनोज सोय, सालेन सोय, सुरज सोय, राहुल र्ती, बिरसिंह सिजुई, सुशिल सवैयाँ, अरबिंद सोय आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
June 8, 2026 2: 46 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
