सरायकेला के बालिपोसी में फुटबॉल प्रतियोगिता-2025
संर्पन्न्, गुलू स्पोटिंग को पराजित कर राज स्पोटिंग बना चैम्पियन
प्रतिभाओं की कमी नहीं, मंच प्रदान की जरूरत-गागराई
saraikella सरायकेला के बालिपोसी मैदान में मुस्कान स्पोटिंग क्लब के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संर्पन्न्ा हो गई। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गुलू स्पोटिंग की टीम को 1-0 से पराजित कर राज स्पोटिंग की टीम चैम्पियन बनी। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र से कुल 32 ने भाग लिया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभआरंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। वही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम राज स्पोटिंग को 50 हजार, उप विजेता टीम गुलू स्पोटिंग को 35 हजार, तृतीय स्थान पर रहे नव युवक संघ हलदीबानी, चौथा स्थान पर रहे ब्लेक टाईगर टीम को 20-20 हजार, पांचवे स्थान पर रहे सरदार र्स्पोटिंग चोपरा, छठा स्थान पर रहे अफताब र्स्पोटिंग, सातवे स्थान पर रहे हययलुला र्स्पोटिंग सीनी तथा आठवां स्थान प्राप्त करने वाले मुस्कान स्पोटिंग क्लब बालिपोसी के टीमों को 12-12 हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ दा मैंच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट स्कोरेर तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ियों को अवसर मिला तो राज्य, राष्ट्र से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल टीम के खिलाड़ी बनकर गांव, राज्य एवं देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सिर्फ खेल तकनीकी का सही प्रशिक्षण दिया जाए, फीफा के नियमों को बताया जाए और इनके लिए सरकार समुचित व्यवस्था करें तो यह बहुत आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से मो हुसैन, मो खालीद, मो0 बसीर, मो0 सलाम, भवेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 8: 28 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
