खरसावां के माता आकर्षिणी शक्ति पीठ में आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर लगाएगी शिविर,
Kharsawan खरसावां के पवित्र माता आकर्षिणी शक्ति पीठ में आखान यात्रा के शुभ अवसर पर 15 जनवरी को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर द्वारा पूजा अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि की मंगलकामना की जाएगी। इस अवसर पर आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर द्वारा श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क चना, गुड़, नारियल एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए आदर्श युवा समिति के देवीदत्त प्रधान ने बताया कि आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर द्वारा विगत 27 वर्षों से माता आकर्षिणी शक्तिपीठ पर भक्त श्रद्धालुओं की सेवा में शिविर लगाकर चना गुड़ जल का वितरण के साथ ही प्राथमिक उपचार शिविर का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें समिति जगन्नाथपुर के सेवाकर्मी अहले सुबह ही नहा धोकर माता के चोटी पर पहुंच कर वार्षिक झंडारोहण एवं पूजा अर्चना के उपरांत पहाड़ी के नीचे माता के भक्तों की सेवा करने हेतु सज धज कर तैयार रहते हैं । उन्होंने आगे कहा कि आज से 27 वर्ष पहले जब इस शिविर का शुभारंभ किया गया था, उस समय आज के जैसे माता के परिसर का विकास नहीं हो पाया था। उस समय पानी हेतु काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उसी के समाधान के लिए आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर के दूरदृष्टि सेवाकर्मियों ने इस प्रकार का बीड़ा उठाया था, जो आज भी अनवरत जारी है। जिसमें क्षेत्र के सभी समाजसेवी, बुद्धिजीवी, नेतागण पहुंचकर सेवाकर्मियों का हौसला अफजाई करते हुए देखे जाते हैं ।
July 23, 2026 10: 16 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
