सरायकेला मे सरकारी दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक, पूजा अर्चना पर होंगे 2 लाख खर्च,
Seraikella
सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन इस वर्ष भी सरकारी दुर्गा पूजा मंडप में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करेगी । इस पूजा का बजट 2 लाख के आसपास रखा गया है। पूजा के आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियोति के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक अनुमंडल कार्यालय में हुई ।जिसमें पूजा संचालक को लेकर तथा विधि व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पूजा मंडप की रंग -रोगन, साज -सज्जा, मां दुर्गा की प्रतिमा, पूजा की विविध सामान, पूजा के लिए पंडित एवं अन्य तमाम सामग्रियों के बारे में विस्तार से बातचीत की गई। जानकारी होगी सरायकेला स्टेट के विलय के समय राजघराने और बिहार सरकार के बीच समझौता हुई थी, जिसमें कहा गया था कि राज पैलेस के बाहर जितने भी मंदिर और पूजा होती है उसमें राज्य सरकार का अपना खर्च से पूजा का आयोजन करेगी। इसी इकरारनामा के तहत लगभग 7 दशकों से राज्य सरकार यानी जिला प्रशासन यहां दुर्गा पूजा का आयोजन करते आ रही है। परंपरा के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी या उनके नामित किसी पदाधिकारी यहां यजमान के रूप में पूजा में बैठते हैं और महाषष्टी से लेकर विजयादशमी तक सभी विधि विधान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। पूजा के आयोजन में पूर्व निदेशक तपन कुमार पटनायक, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
July 30, 2026 11: 09 am
Breaking
- प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान ने राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण…* *कार्यालयीन व्यवस्था, जनसेवा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: नारायणबेड़ा को हराकर मातकमडीह एसएफसी सुपर-5 में, सुखराम सोरेन की हैट्रिक से 5-1 की शानदार जीत
- आसंगी बस्ती से श्रद्धालुओं का जत्था दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों का भ्रमण कर लौटा*
- सरायकेला में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान संपन्न…* उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा, एक्सपायरी एवं मानकविहीन खाद्य सामग्री की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई…*
- कुचाई के भुरकुंडा में जर्जर घर में रहने को मजबूर दो बुजुर्ग महिलाएं, आवास व पेंशन योजना से अब तक वंचित,
- खरसावां में ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0’ का शुभारंभ झारखंड के 16 जिले अभियान में शामिल, वैज्ञानिक तकनीक से बढ़ेगा रेशम उत्पादन और किसानों की आय
- राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम से मिले सूरज मूखी, कोल्हान के दलितों की समस्याओं से कराया अवगत* *सिनी के दलित परिवारों के पुनर्वास, भूमिहीनों के जाति प्रमाण पत्र एवं अनुसूचित जाति आयोग के पुनर्गठन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया*
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न…* *ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग के लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन तथा अयोग्य/अपात्र लाभुकों का नाम विलोपन सुनिश्चित करने के निर्देश…* *राशन वितरण, डोर स्टेप डिलीवरी (DSD) एवं खाद्यान्न उठाव की नियमित निगरानी, लंबित वितरण दो दिनों में पूर्ण करने तथा अगस्त माह के वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश…*
