जेएलकेएम के प्रयास से सिग्मा कंपनी के 10 मजदूरों को मिला 6 माह का बकाया वेतन
Seraikella
सरायकेला: सरायकेला अंचल के कोलाबीरा तिरिलडीह स्थित सिग्मा कंपनी में कार्यरत 10 मजदूरों का वेतन पिछले छह माह से लंबित था. उनका ठेकेदार भाग जाने के कारण इन सभी मजदूरों का वेतन भुगतान नही हो पा रहा था. मामले की जानकारी जेएलकेएम के संज्ञान में आने के बाद पार्टी नेताओं ने कंपनी के एचआर से वार्ता कर मामला को सुलझाया जिसके बाद सभी 10 मजदूरों को उनके 6 माह का लंबित वेतन का भुगतान हुआ. जेएलकेएम नेता नित्यानंद महतो ने बताया झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा व विधायक टाइगर जयराम महतो हमेशा से ही गरीब,मजदूर,शोषित वंचितों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ कर उनको हक दिलाता रहता है और आगे भी गरीबो के हित की लड़ाई जारी रहेगी. कंपनी से वार्ता के दौरान पार्टी के खरसावां विधानसभा प्रभारी सुबोध कुमार महतो,विधानसभा संयोजक रंजीत महतो, प्रखंड अध्यक्ष विजय महतो, संजय जारिका,उपाध्यक्ष गौरव कुमार महतो,नित्यानंद महतो,संजय महतो,हरीश कुमार महतो, सूरज महतो व भवानी शंकर महतो समेत अन्य उपस्थित थे.
September 7, 2026 12: 44 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
