भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सरायकेला नगर पंचायत पदाधिकारी से की मुलाकात, नगर क्षेत्र के लंबित योजनाओं को शीघ्र निष्पादन करने की मांग
Seraikella
भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सरायकेला नगर पंचायत पदाधिकारी से मुलाकात किया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दरोगा विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य और नगर महामंत्री सुमित कुमार चौधरी उपस्थित रहे। सरायकेला शहरी क्षेत्र में होने वाली समस्याओं को रखते हुए विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने विभिन्न लंबित योजनाओं को शीघ्र निष्पादन करने की बात कहीं । नगर अध्यक्ष बद्रीनाथ दरोगा द्वारा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं की जानकारी नगर पंचायत पदाधिकारी को दिया गया। नगर महामंत्री सुमित चौधरी द्वारा सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के कवि टोला मोहल्ला से शिव मंदिर चौक तक सड़क के दोनों और मजबूत नालियां निर्माण और कालूराम चौक से थाना चौक तक सड़क के दोनों और नाली निर्माण का बस्तीवासियों के द्वारा सैकड़ो की संख्या में हस्ताक्षर किया हुआ आवेदन नगर पंचायत पदाधिकारी को सोपा गया और सड़क संकीर्ण होने के कारण सड़क के बराबर मजबूत नलिया बनवाने का आग्रह किया। ताकि नालियों के निर्माण से सड़क भी चोडी हो जाएगी और लोगों को राहत मिलेगा । उक्त सड़कों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है । नालियां नहीं होने और सड़क संख्या होना की वजह से बस्ती वीडियो और बच्चे नालियों में गिरकर घायल होते हैं। स्कूली छात्र और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत पदाधिकारी के द्वारा यथाशीघ्र इस योजना का स्टेटमेंट बनवाकर टेंडर करवाने की बात कही गई ।
