खरसावां प्रखंड के बडाआमदा माझी टोला में युवा
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने किया ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन,
समस्याओं का समाधान प्राथमिकता-प्रेमेन्द्र मिश्रा
kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत बडाआमदा माझी टोला में सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा ने 25 केवी के नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि खरसावां के बडाआमदा माझी टोला में लगे 16 केवी के ट्रांसफॉर्मर विगत एक माह से खराब पडा था। जिससे ग्रामीण अंधकार में जीवन गुजर बसर करने को मजबूर थे। इसकी जानकारी गांव के लोगों ने उन्हें दी थी। इसके बाद उन्होंने विधुत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर बडाआमदा माझी टोला में 25 केवी के नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की बात कही। इसके बाद बडाआमदा माझी टोला में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर लग जाने से ग्रामीणों को परेशानी नही होगा। उन्होने ने कहा कि वे ग्रामीणों के हर सुख-दुःख का साथी हैं। उनकी समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकताओं में से एक है। ग्रामीण किसी भी तरह की समस्या हो तो उन्हें बताएं। वे समस्याओं का समाधान कराने के लिए तत्काल पहल करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, राजाराम पाडेया, कन्हैयालाल सामड, सौरभ तांती, शंकर दिग्गी, बलभ्रद महतो, बिरजू कुमार, अजय होनहागा, सुकलाल होनहागा, मेघराय मांझी, भुन्डा सोरेन, गन सोरेन, सोमरा माझी, रविन्द्र बास्के, चिन्टू माझी, शिव सोरेन, मौकेरो टुडू, राहुल सोरेन, बासु होनहागा, बुधराम गोप, साडू होनहागा, सिदयू हाईबुरू, मंगल हाईबुरू, प्रकाश पाडेया, शिवनाथ तांती, अमता पाडेया, जयंत गोप, विष्णु पाडेया, कृष्णा बांड्रा, जेकसली माझी, सागर माहली आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 12: 58 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
