खरसावां के पदमपुर निवासी सुमित सिंह 6 दिनों से लापता, पुलिस और आम लोगों से सहयोग की अपील,
Kharsawan
खरसावां थाना अंतर्गत पदमपुर गांव के 33 वर्षीय निवासी सुमित सिंह, पिता-शंभू सिंह पिछले 6 दिनों से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन की इसके बावजूद सुमित का कहीं पता नहीं चला। जिससे थक हार कर परिजनों ने खरसावां थाना में सूचना दी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार खरसावां के पदमपुर गांव के निवासी सुमित सिंह विगत 28 अगस्त 2025 की शाम 4 बजे अपने घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक वापस घर नही लौटा। इसके बाद परिजनों ने परेशान होकर इधर-उधर संपर्क किया। साथ ही सुमित सिंह की काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने खरसावा थाना की इसकी सूचना दी है और आम लोगों से सहयोग की अपील की है। सुमित सिंह के अचानक लापता होने से परिजनों में गहरी चिंता है। पदमपुर गांव के लोग भी उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। खरसावां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को सुमित सिंह के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो मोबाइल नंबर 9934177684 पर तुरंत संपर्क करे।
June 15, 2026 3: 17 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
