कुचाई के लेप्सों में मेरा रेशम, मेरा अभिमान पर प्रशिक्षण,
60 किसानों को बताए गए रोग प्रबंधन व पौधारोपण के तरीके, तसर
उत्पादन ग्रामीण के लिए आमदनी स्रोत है- नीतीश कुमार,
kuchai
कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र लेप्सों में केंद्रीय रेशम बोर्ड व अग्र परियोजना केन्द्र खरसावां के संयुक्त तत्वावधान में मेरा रेशम, मेरा अभिमान के तहत 60 किसानों को रोग प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। गोपीडीह और लेप्सा के 30-30 किसानों को रोग प्रबंधन व पौधारोपण के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित खरसावां अग्र परियोजना केन्द्र पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि तसर उत्पादन ग्रामीण समुदायों के लिए आय और रोजगार का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। जिससे उन्हें सीधे कोकून उत्पादन, धागे निकालने, बुनाई और अन्य संबंधित गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलता है। यह आदिवासी समुदायों की पारंपरिक आजीविका का हिस्सा है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, शहरी पलायन रोकने और सतत विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है। जबकि केंद्रीय रेशम बोर्ड नगरी के वैज्ञानिक डॉ. अपूर्णा कोप्पारपुर ने कहा कि मेरा रेशम, मेरा अभिमान अभियान देशभर के 100 जिलों में बताया जा रहा है। इसमें झारखंड के पांच जिलं शामिल है। जिसमें झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, गोडडा, देवघर, गिरिडीह जिला शामिल है। उन्होने किसानो को बताया कि यह एक विशेष तकनीक कार्यक्रम है, जिसमें वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मचारी सीधे किसानों के खेत पर पहुंच कर नई तकनीक अच्छे बीज और सही पालन पोषण की जानकारी दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां अग्र परियोजना केन्द्र पदाधिकारी नीतीश कुमार, एडीई रविशंकर प्रसाद, वैज्ञानिक डॉ. अपूर्णा कोप्पारपुर, सहायक सचिव राम मोहन प्रमाणिक, प्रोजेक्ट सहायक डोमन कुंभकार, लक्ष्मण गोप, मंगल सोय, मनोज बनर्जी, जितेश कुमार, राजकिशोर महतो, राज कुमार सहित काफी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित थे।
September 7, 2026 12: 57 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
