भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – मनोज चौधरी
Seraikella
सरायकेला नगर पंचायत में कार्यालय क्षमता संवर्धन के नाम से आवंटित 50 लाख रूपए का व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत उपाय से नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने की थी उपायुक्त महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्य जांच दलों द्वारा आज नगर पंचायत कार्यालय में भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी इस संबंध में मनोज चौधरी ने कहा कि “सैया भये कोतवाल डर काहे का” ऐसा नहीं होना चाहिए जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए
भ्रष्टाचार में संलिप्त नगर पंचायत के प्रशासक अपना तबादला कराकर समझ रहे हैं कि वे बच जाएंगे परंतु उन्हें और भ्रष्टाचारियों को याद रखना चाहिए पाप की गठरी एक दिन जरूर खुलती है यदि जांच में कोताही बढ़ती गई तो इस संबंध में विभाग एवं सरकार से जांच की मांग की जाएगी।
