ईचागढ़ के मिलन चौक में कैलाश ऑटोमोबाइल का नया शोरूम शुरू, हीरो की हर रेंज अब एक ही छत के नीचे,
Chandil
चांडिल (Bidhyut Mahato) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड के मिलन चौक में सोमवार को कैलाश ऑटोमोबाइल के नए शोरूम का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक और व्यावसायिक जगत से जुड़े कई लोग मौजूद थे। शोरूम का विधिवत उद्घाटन जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर महंत इंद्रानंद सरस्वती महाराज, ईचागढ़ के समाजसेवी खगेन महतो, कैलाश ऑटोमोबाइल के मालिक कैलाश चन्द्र गोराई और केशव चन्द्र गोराई समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस नए शोरूम में हीरो कंपनी की सभी तरह की स्कूटी और मोटरसाइकिलें उपलब्ध हैं। ग्राहकों को विभिन्न मॉडल एक ही छत के नीचे मिल सकेंगे।
कैलाश ऑटोमोबाइल के मालिक कैलाश चंद्र गोराई का कहना है कि उनकी प्राथमिकता बेहतर सेवा और ग्राहक संतुष्टि है। गौरतलब है कि कैलाश ऑटोमोबाइल का पहला शोरूम चांडिल प्रखंड के चौका में संचालित हो रहा है। अब ईचागढ़ में दूसरी शाखा शुरू होने से स्थानीय ग्राहकों को न केवल सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी, बल्कि युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
