खरसावां में 30 वर्षो की सेवा पूरी करने के
बाद सेवानिवृत जनसेवक को दी गई भावभीनी विदाई,
विदाई की बेला काफी कष्टदायक होती है-बीडीओ
kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 30 वर्ष 3 माह की सेवा पूरी करने के बाद प्रखंड कार्यालय के जनसेवक मानिक चन्द्र महतो को भावभीनी विदाई दी गई। चक्रधरपुर से नौकरी शुरू करने वाले श्री महतो मनोहरपुर, खूंटपानी, मझगांव, ईचागढ, खरसावां, चांडिल एवं अंतिम समय में खरसावां में सेवा देते हुए सेवानिवृत हो गये। विगत 10 फरवरी 2012 को स्थानातंरण होकर खरसावां प्रखंड मुख्यालय में अपना योगदान दिया था। और लगभग 12 साल 4 माह तक सेवा देने के बाद विगत 23 नवबंर 2023 को चाडिंल स्थानातंरण हो गया था।

पुनः 1 जनवरी 2025 को स्थानातंरण होकर खरसावां प्रखंड मुख्यालय में अपना योगदान दिया था। लगभग आठ माह तक सेवा देने के बाद 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत हो गये। मौके पर प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि विदाई की बेला काफी कष्टदायक होती है। पर जो भी नौकरी में आता है सेवा पूरी कर सेवा निवृत होता है। नौकरी के बाद सेवानिवृत हो कर जीवन गुजारना कुछ कष्टप्रद होता है। लेकिन रिटायरमेंट का जीवन परिवार के प्रति समर्पित हो जाता है। जबकि अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू ने कहा कि इनके कार्यकाल बेहतर रहा। हमेशा अन्य कर्मियों को उनका मार्गदर्शन मिलता रहा। इनके कार्य की सराहना की गई। इस दौरान उन्हे उपहार देकर सम्मानित किया गया व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस विदाई समारोह में बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, प्रधान लिपिक रमेश तिवेद्री, एई आशुतोष कुमार, बीपीओ रानो बास्के, जमाल अंसारी, दीपक उरावं, जेई निरज सिंन्हा, जनसेवक इन्दोकुण्डू मोदक, बद्रीनारायण बराट, धनश्याम बोदरा, कोडिनेटर लिपिका राउत, बबलु महतो सहित सभी प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।
