खेल अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा खेल के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है- मनोज चौधरी
Seraikella
सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष, एवेंजर कल्ब अध्यक्ष ,क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं सुविधाएं मिलेगी तो निश्चित तौर पर जिले का नाम विश्व में रोशन होता रहेगा. खेल अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा खेल के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है. जिले में खेल की असीम संभावनाएं है. उन्होंने कहा कि हमने ऐसे जिले में जन्म लिया, जहां कला, खेल और संस्कृति से जुड़े नामचीन हस्तियां का सानिध्य प्राप्त है जिले की प्रतिभाओं को राष्ट्र स्तर पर सराहा गया जिले को आठ पद्मश्री, कला एवं खेल के क्षेत्रों में सैकड़ो सम्मान मिले है जिले में दीपिका कुमारी जैसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा है खेल के माध्यम से सैकड़ो खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है जिले के विभिन्न प्रखंडों में कई मैदान है लेकिन बुनियादी सुविधाएं नहीं है जिला मुख्यालय की बात करें तो एक समय जिले के बड़े मैदान में शुमार सरायकेला फुटबॉल मैदान (SFC ग्राउंड) वर्तमान भगवान बिरसा मुंडा मैदान सरायकेला में एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी निकले इस ऐतिहासिक मैदान में राष्ट्रीय स्तर की मोहन बागान वेस्ट बंगाल जैसी टीमों ने खेला है मगर अब खिलाड़ियों के लिए उर्वर मैदान को वर्तमान में इवेंट मैदान बना कर रख दिया गया है । खिलाड़ियों के बेहतरी और विकास के लिए राष्ट्र से संबंद्धित (AFFILIATED) संस्थाएं (भारतीय तीरंदाज़ी संघ को छोड़कर) यहां सक्रिय नहीं है ।भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) भारतीय एथलेटिक्स महासंघ, भारतीय बैडमिंटन संघ, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, भारतीय बास्केट बॉल संघ, भारतीय क्रिकेट संघ जैसे दर्जनों संगठनों में सरायकेला को स्थान प्राप्त नहीं है जिससे संबंधित खेल संघों में उनकी सक्रियता या उपलब्धि न के बराबर है जिसका प्रतिकूल असर खेल खिलाड़ी और प्रतिभाओं पर पड़ रहा है ।सीमित संसाधन एवं निष्क्रिय खेल संघों के बावजूद सरायकेला-खरसावां जिले की माटी (मिट्टी) खेल व खिलाड़ियों के लिए काफी उर्वर साबित हो रही है. यहां की प्रतिभाओं ने हर खेल में स्वयं को स्थापित किया है. फुटबॉल, हॉकी, तैराकी व एथलेटिक्स में भी जिला की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रही हैं. पिछले दो दशक में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्द्धाओं में जिले के खिलाड़ियों ने झारखंड के साथ देश का नाम रौशन किया है. तीरंदाजी के क्षेत्र में शोहरत के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं. यदि बुनियादी ढाँचा को दुरुस्त करते हुए, जिला प्रशासन प्रभावी तंत्रों का इस्तेमाल करते हुए संवेदनशीलता के साथ काम करें एवं प्रभावी व्यक्तियों खेल संगठनों को दायित्व दिया जाए तो निश्चित तौर पर खेल एवं खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास के मार्ग प्रशस्त होंगे।
September 7, 2026 1: 25 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
