खरसावां में ब्राह्मणों को पूजा पद्धति के कर्मकांड
पर प्रशिक्षण, पारंपरिक रूप से वेदों के अध्ययन और अभ्यास
के माध्यम से मिलता है सफलता- पंडित उइनरील आचार्य
kharsawan
खरसावां के बांसती मंदिर में श्री श्री 108 मां बांसती पूजा समिति के द्वारा गणेश पूजा की शुभ अवसर पर खरसावा क्षेत्र के अंतर्गत ब्राह्मण समाज लोगों को ब्राह्मणों को पूजा पद्धति के कर्मकांड पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक के रूप उपस्थित पंडित उइनरील आचार्य ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि ब्राह्मणों को पूजा पद्धति के कर्मकांड का प्रशिक्षण पारंपरिक रूप से वेदों के अध्ययन और अभ्यास के माध्यम से मिलता है। जिसके अंतर्गत यज्ञ, धार्मिक अनुष्ठान, और सामाजिक-धार्मिक समारोहों का ज्ञान शामिल होता है। यह ज्ञान उन्हें पुरोहिती कार्य करने के योग्य बनाता है। जहाँ वे मंत्रोच्चार, विधि-विधान और अनुष्ठानों का सही ज्ञान रखते हैं और उनका संचालन करते हैं। यह प्रशिक्षण और अभ्यास ही उन्हें धार्मिक कार्यों में प्रमाणिक और दक्ष बनाता है। इस दौरान वेदों का अध्ययन, अनुष्ठान और यज्ञ, पौरोहित्य कर्म, मंत्रोच्चार और विधि-विधान, पवित्र आचरण आदि पर जानकारी दी। उन्होने बताया कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को दोपहर 3 बजे से मंदिर परिसर पर ब्राह्मण समाज लोगों को पूजा पद्धति, कर्मकांड प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने खरसावा शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीणों क्षेत्र के विशेष कर ब्राह्मण युवा वर्ग से अपील किया है कि मंदिर परिसर पर पूजा पाठ का निशुल्क प्रशिक्षण भाग ले। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित उइनरील आचार्य, हरि कुमार दाश, राजेश मिश्रा, जयजीत षाड़ंगी, रंणजीत मिश्रा, अशीन त्रिपाठी, सुशील षाड़ंगी आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 1: 25 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
