खरसावां में प्रहरी के तहत पुलिस ने पैदल गश्त
अभियान चलाकर लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास, वाहन
चेकिंग कर बिना नंबर प्लेट का एक बाइक जप्त,
kharsawan
सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के निर्देश पर खरसावां पुलिस ने प्रहरी के तहत पैदल गश्ती अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य जनसंपर्क के माध्यम से जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाना था। पुलिस ने नशाखोरी, अड्डेबाजी और छेड़खानी आदि पर अंकुश लगाना है। इसके अलावे खरसावां पुलिस ने साथ ही जगह जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट का एक बाइक जप्त किया।

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने खरसावां बजारसाई, तलसाही, कुम्हारसाई, बेहरासाई, चांदनी चौक आदि क्षेत्र में पैदल गश्त की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ओर से गश्त की गई। इसके तहत मुख्य मार्गों, गलियों, बाजारों व अन्य भीड़ वाले महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस गई। इसके अलावे खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के गोढपुर चौक, भटटी चौक, बजारसाई में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 110 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट का एक बाइक जप्त किया। इसी माह खरसावां पुलिस ने लगभग सात वाहनो को जब्त कर फाइन काट चुका है। मौके पर श्री कुमार ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यस्ततम सड़कों पर चालकों के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि बाइक चलाने वाले हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप कार चला रहे हैं, तो सीट बेल्ट जरूर लगा लें। उन्होंने बताया की आगे भी वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा।
