कुचाई के पीडीएस दुकानदारो को कमीशन नहीं मिला तो एक सितंबर से जन वितरण दुकानें रहेंगीं बंद, बीडीओ को सौपा ज्ञापंन,
Kuchai
फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन कुचाई प्रखंड कमेटी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम के नाम पर प्रधान लिपिक को जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की नौ मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापंन मे पीडीएस दुकानदारो ने चेतावनी दी है कि अगर उनके डीलर कमीशन का शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो वे एक सितंबर से दुकानें बंद कर देंगें और हड़ताल पर रहेंगे। संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों से विभाग को अवगत कराया जाएगा। ज्ञापन में बताया गया है कि कुचाई जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि माह सितंबर 2025 से सभी प्रकार के खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण कार्य करने में असमर्थ है। ये निर्णय संघ ने बहुत ही मजबूरी वश लिया है। पीडीएस दुकानदारों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि कुचाई प्रखंड में केंद्र सरकार द्वारा अगस्त 2025 अर्थात 9 माह का और व-चनादाल एवं नमक का लगभग 18 माह का कमिशन बकाया है। इतना बकाया रहने के कारण आज स्तिथि ये हो गई है कि दुकानदार भुखमरी के कगार पर आ गया है। कुचाई मे हर माह हमलोगों को जिस तरह गोदाम से राशन मिलता ह। उसका कोई समय सीमा नहीं है। कभी कभी तो ऐसा भी होता है कि राशन विलंब से मिलने के कारण विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा पर दुकानदार सभी लाभुकों को वितरण नहीं कर पाते है। नतीजा लाभुकों का विरोध आए दिन तथा नोक झोंक का सामना करना पड़ता है। उदाहरण स्वरूप यहीं माह अगस्त 2025 का बहुत सारे दुकानदारों को विलम्ब से राशन मिलने के कारण उनका वितरण कुछ लाभुकों का बाकी रह गया है। जिसके कारण उनको लाभुकों का विरोध और गाली गलोज और धमकी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा आए दिन सर्वर डाउन नेट पॉब्लम वो तो अलग है। कई कई दिन तक सर्वर डाउन, नेट आदि गायब रहता है हम ग्रामिण इलाका के दुकानदार है। लेकिन शहर में बैठ कर अपना नियम बनाने वालों को अब और नहीं झेल पा रहे हैं। उतना दिन तक इसी उम्मीद मे थे कि अब ठीक होगा। तब ठीक होगा लेकिन हुआ कुछ नही हुआ। हमलोग के पास नर्क वाला प्रस्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण हम दुकानदारों के अंदर काफी पीड़ा है जिसको और सहन करना असंभव सा लग रहा है। दुकानदारों ने अपनी समस्याओं का अविलंब निराकरण करने की मांग की है। ज्ञापन सौपने के दौरान मुख्य रूप से फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन कुचाई प्रखंड अध्यक्ष महेशवर महतो, संयोजक भुवनेश्वर सिंह मुंडा, माथो गागराई, उदित प्रताप सिंह देव, भीमसेन गागराई, शितल महतो, अशोक कुमार महतो, कार्तिक किशोर महतो, राहूतु हेब्रम, राजेश सोय, रजीता महतो, मौगुनी प्रधान आदि उपस्थित थे।
June 14, 2026 11: 03 pm
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
