खरसावां में विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों की मासिक
गुरुगोष्ठी, प्रतिदिन एमडीएम एसएमएस तथा ई विद्या वाहिनी में
उपस्थिति नहीं होने पर प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश,
kharsawan
खरसावां संसाधन केन्द्र में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता मे सभी नव प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शिक्षक व शिक्षिकाओं के अगस्त माह का मासिक गुरु गोष्टी आयोजित की गई। बैठक में बीइईओ श्री सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। मध्यान भोजन योजना का संचालन सही तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सुधार में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हमें स्कूलों के बारे में अपनी परम्परागत राय को बदलना होगा। इस दौरान विधालय के कुल नामांकन, वर्गवार, जातिवार, लिंगवार छात्र संख्या संबंधी प्रतिवेदन जमा करने, कुल छात्र संख्या के विरूद्ध उपलब्ध जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक खाता संख्या विवरणी देंने, प्रतिदिन एमडीएम एसएमएस तथा ई विद्या वाहिनी में छात्रोंपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति नहीं होने की स्थिति में कारण सहित प्रतिवेदन देने, एमडीएम एवं एनीमिया की मासिक प्रतिवेदन देने, युडाईस प्लस में नये छात्र-छात्राओं का नामांकन व अद्यतन संबंधी प्रतिवेदन देने, प्रयास प्रतिवेदन माह जुलाई 2025 एवं प्रोजेक्ट रेल एवं प्रोजेक्ट इंपेक्ट प्रतिवेदन देने, एम.डी.एम. के तहत तिथि भोजन प्रतिवेदन देने, विद्यालय किट की व्यय की स्थिति, विपत्र के साथ देने, नवोदय विद्यालय में नामांकन हेतु भरे फॉर्म की संख्या देने, ई-क्लब, एक पेड़ माँ के नाम, एवं नोटिफिकेशन, मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में पंजीयन की स्थिति, ई-कल्याण में छात्रवृति की स्थिति, वर्ग 5 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के पारगमन की स्थिति विद्यालयवार देंने, वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुस्तक उठाव एवं वितरण ई विद्यावाहिनी में अद्यतन की स्थिति देने, वित्तीय वर्ष 2025-2026 निःशुल्क पोषाक हेतु वर्ग 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन तथा एन.आई.एल.पी का सर्वे एवं भीटी का नाम सहित प्रतिवेदन देने सहित कई दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बीइईओ नवल किशोर सिंह, बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रियरंजन महतो, सीआरपी वैधनाथ मालाकार सहित सीआरपी, शिक्षक उपस्थित थे।
September 7, 2026 1: 39 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
