सरायकेला के वृद्धाश्रम मे विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन,
Seraikella
सरायकेला के वृद्धाश्रम मे विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) सचिव श्री तौसीफ मेराज ने उपस्थित वृद्धजनों को संबोधित करते हुए उनके अधिकारों, विधिक सेवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस समाज के लिए वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को मान्यता देने का दिन है।”

कार्यक्रम में प्रमुख LADC श्री दिलीप कुमार शॉ, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज, ए.एन.एम. श्रीमती रेनू सिन्हा एवं श्रीमती अंबिका कुमारी उपस्थित रहीं और वृद्धजनों के कल्याण हेतु अपने विचार व्यक्त किए।
चिकित्सा दल द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें नि:शुल्क परामर्श एवं आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान पैरा लीगल वॉलंटियर श्री बित्तु प्रजापति एवं ऑपरेटर LADC श्री ललन कुमार ने वृद्धजनों से उनकी समस्याओं एवं आवेदन-पत्र एकत्रित किए, ताकि उन पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

डीएलएसए सचिव ने बताया कि सरायकेला जिला प्रशासन के सहयोग से शीघ्र ही आधार शिविर सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को और अधिक सुविधा प्राप्त हो सके।
