सिविल सर्जन ने सरायकेला, खरसावां, राजनगर, चांडिल, ईचागढ़ एवं गम्हरिया के चिकित्सा प्रभारी को किया शोकौज
Seraikella
सरायकेला-खरसावां जिले के मरीजों की डाटा अपलोड में कोताही बरतने के मामले में सिविल सर्जन डॉक्टर सरयू प्रसाद सिंह ने जिले के सरायकेला, खरसावां, राजनगर, चांडिल, ईचागढ़ एवं गम्हरिया प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी को शोकौज जारी किया है। मरीज से संबंधित फॉर्म- एस का अपलोडिंग में कोताही बरती गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर सरयू प्रसाद सिंह ने इस संबंध में संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी को पत्र के जरिए सूचना दी है उन्होंने पत्र में कहां है कि 24 घंटे के अंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला खरसावां राजनगर चांडिल ईचागढ़ और गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि 11 से 16 अगस्त तक स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आईआईएचपी पोर्टल पर फॉर्म- एस का अपलोडिंग में लापरवाही हुई है।
June 20, 2026 5: 57 pm
Breaking
- मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली, बच्चा चोर अफवाहों से सावधान रहने की अपील
- कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
- खरसावां के अभिजीत कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
- खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने मनाया पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि, ओडिया समाज ने दी श्रद्वाजंलि, श्री दास दीन-दुखियों की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया-सुशील
- खरसावां में भाजपा की विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर कार्यशाला, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए भी जिम्मेदार है- डॉ. गोस्वामी,
- कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
- राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमडीह गांव में पेपर प्लेट निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ, एसएचजी महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित…*
