कुचाई के पुतुलपीड में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, डीटी ब्रदर्स मागुदरा को पराजित कर रोलेक्स एफसी बना चैम्पियन, दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है-गागराई
kharsawan
कुचाई प्रखंड के अंतर्गत पुतुलपीड फुटबॉल मैदान में एबीसी पुतुलपीड कुचाई के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता2025 संपन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभआरंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डीटी ब्रदर्स मागुदरा की टीम को 1-0 से पराजित कर रोलेक्स एफसी की टीम चैम्पियन बनी। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टीमों ने भाग लिया। वही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम रोलेक्स एफसी को 2500 रूपये एवं एक खस्सी , उपविजेता टीम डीटी ब्रदर्स मागुदरा को 2 हजार एवं एक खस्सी, तृतीय स्थान पर रहे आयु राज एफसी को 1500 रूपये व एक खस्सी, चौथे स्थान पर रहे को संदीप ब्रदर्स एक हजार व एक खस्सी, पांचवा स्थान पर रहे काइनाइट किंग रेगाडीह,, छठां स्थान पर रहे चापरी एंड चापरी, सातवां स्थान पर रहे कराई ब्रदर्स तथा आठवां स्थान पर रहे दिलशान एफसी की टीम को पांच-पांच सौ रुपये और एक-एक खस्सी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे बेस्ट स्कोरेर, बेस्ट गोलकिपर, एवं वेस्ट प्लेयर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है। यह ना केवल मनोरंजन का साधन है, बिल्क यह लोगों को जोडने का एक शक्तिशाली माध्यम है। उन्होने कहा कि खेल में हम जितना प्रयत्न करेंगे उसका उतना लाभ मिलेगा। खेल का मतलब युवा, युवा का मतलब ऊर्जा और ऊर्जा का मतलब उसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में कर खेल को आगे बढ़ाएं बढ़ाएंगे। इस दौरान मुख्य से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाज सेवी बांसती गागराई, अजय सामड, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, राम सोय, मुन्ना सोय, राहुल सोय आदि उपस्थित थे।
