झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस ने किया व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण
Seraikella
झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान रविवार को सरायकेला व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय सभी चैंबर हॉल एवं साफ सफाई के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चीफ जस्टिस के पत्नी भी साथ रहे । उन्होंने व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया। मौके पर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह मौजूद रहे।
