खरसावां के मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद कदमडीहा मे फहराया राष्ट्रीय ध्वज, देशभक्ति गीत, कविताएँ और भाषण प्रतियोगिता मे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा,
Kharsawan
खरसावां के मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद कदमडीहा मे स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। राष्ट्रीय तिरंगा को सलामी देने के दौरान मदरसा के बच्चे, शिक्षक और गाँव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ और भाषण की भव्य प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। जिससे माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

शिक्षकों ने आज़ादी के महत्व और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर चर्चा की मदरसा के उस्ताज़ मुफ्ती शाहिद अख्तर साहब कासमी ने इतिहास पर प्रकाश डाला। जबकि मास्टर हारून साहब ने भी संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डाला और अंत में मदरसा के मोहतमिम मुफ्ती इब्राहीम अहमद साहब कासमी ने बताया कि आज के दिन अपने बच्चों और नस्लों को भारत का सही इतिहास और अपने पुरखों की कुर्बानी ज़रूर बतानी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मदरसा के टीचर जनाब काशिफ उमर साहब ने सभी बच्चों को बड़ी मेहनत और दिलचस्पी से तैयारी कराई। उस्ताज़ मौलाना अब्दुल अलीम साहब, हाफिज़ मुआज़ साहब और हाफिज़ ताहा साहब का बड़ा योगदान रहा। कार्यक्रम में स्थानीय बड़े बुजुर्ग जनाब नाज़िमुद्दीन, जनाब सगीर, राजू भाई, अफ़ज़ल भाई के साथ कई सारे नौजवान भी शामिल रहे। अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई और एकता व भाईचारे का संदेश दििया।
