सरायकेला में भाजपा प्रखंड पूर्वी द्वारा सीनी बाजार मे निकाली तिरंगा यात्रा,
Seraikella
सरायकेला।भाजपा सरायकेला प्रखंड पूर्वी द्वारा गुरुवार की शाम सीनी बाजार मे तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा इस आजादी को अक्षुण बनाए रखने के लिए सभी युवाओं को संकल्प दिलाया। इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मुरली प्रधान, मनोज कुमार शर्मा ,निरंजन सिंह, राम प्रकाश महतो ,दुर्योधन प्रधान, राजेंद्र प्रधान, जितेन महतो, रंगलाल प्रसाद ,शंभू महतो, सनातन गोराई, केरू महतो, लोकनाथ पाल ,रमेश मोदी, तपन डोगरा, अविनाश सिंह तथा अन्य उपस्थित थे।
