सरायकेला राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में पूर्व मुख्यमंत्री दिशूम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि,
Seraikella
आर्टिस्ट एसोसिएशन सरायकेला द्वारा राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र सरयकेला प्रेक्षागृह में गुरुवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद जननायक दिशूम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई । सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन तथा राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के कलाकारों ने उनके तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दिवंगत आत्मा की सदगति हेतु दो मिनट का मौन धारण किए। मौके पर उपस्थित सभी कलाकारों ने एक-एक कर दिबांगत शिव शरण को पुष्प भेंट किया तथा उन्हें दिल से नमन किया।
