कुचाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा, तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है-लाल सिंह सोय
Kuchai
कुचाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा कुचाई थाना चौक से कल्याण अस्पताल तक निकाली गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णा सोय ने किया। इस दौरान कार्यक्रम के प्रभारी लाल सिंह सोय ने कहां की तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के वीर जवानों के सम्मान का एक माध्यम है, जिनके प्रति पूरे देश और दुनिया में गर्व और सम्मान की भावना है। इसका लक्ष्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य झिंगी हेम्ब्रम, लुबूराम सोय, डुमु गोप, केपी सेट सोय, प्रदीप कुमार सिंहदेव, कान्डे सुम्बरुई, लखीराम मुंडा, मुखिया लुदरी मुंडा,अनुराधा उरांव, हीरामुनी उरांव, मंगल सिंह मुंडा, आशु मुंडा, सोमा सरदार, हरियाणा सोय, सुला गागराई, दास सोय, राहुल दास आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 2: 34 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
