खरसावां के कोलबुरूडीह में आयुष चिकित्सा पद्धति
के लाभों को बढ़ावा देने और लोगों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए
लगा आयुष कैंप, 205 मरीजो के स्वास्थ जांच कर दी दवाईया,
kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के कोलबुरूडीह में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा आयुष चिकित्सा पद्धति का लाभ एवं उससे होने वाले फायदों के विषय में जानकारी व्यापक रूप में आम जनों तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक दिवसीय वायोवृध स्वास्थ शरीर के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ कैंप का विधिवत उदघाटन सरायकेला खरसावां के जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पुनम कुमारी ने किया। इस दौरान आयुष कैंप में उपस्थित आयुष चिकित्सक डॉ धीरेन्द्र कुमार, डॉ अजीज कुमार, डॉ प्रिती कुमारी, डॉ सोनाली प्रगति बेजामिन के द्वारा खरसावां के कोलबुरूडीह में विभिन्न गांवो से पहुचे 205 मरीजो के स्वास्थ परामर्श के साथ स्वास्थ जांच कर दवाईया दी गई। मौके पर डॉ पुनम कुमारी ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है, जिसमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है। यह पद्धति बीमारियों के इलाज के साथ-साथ स्वास्थ्य को बनाए रखने और रोगों की रोकथाम पर भी जोर देती है। उन्होने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति के लाभों को बढ़ावा देने और लोगों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए, एक आयुष कैंप लगाया गया है। इस कैंप में, मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गई। इस प्रकार, यह कैंप लोगों को आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी और योग जैसी चिकित्सा पद्धतियों से परिचित कराने और उनका लाभ उठाने में मदद करता है। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ धीरेन्द्र कुमार, डॉ अजीज कुमार, डॉ प्रिती कुमारी, डॉ सोनाली प्रगति बेजामिन, एएनएम सविता दीप महतो आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 2: 48 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
