खरसावां के बुरूडीह में बिजली के शॉर्ट सर्किट्स से
विशाखा दुर्ग दवाई डिस्ट्रीव्यूटर के यहां लगी भीषण आग, कुलर,
फ्रीज, टैब, टीवी सहित 22 लाख की दवाइयाँ जलकर राख,
kharsawan
खरसावां प्रखंड के अतर्गत बुरूडीह में शनिवार रात को एक दवा डिस्ट्रीव्यूटर के दुकान में आग लगने की घटना में दुकान में रखा दवा, कुलर, फ्रीज, टैब, टीवी फर्नीचर समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। घटना का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। अगलगी से लगभग 22 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के बुरूडीह पंजाब नेशनल बैक के समीप दवाई दुकान के विशाखा दुर्ग दवाई डिस्ट्रीव्यूटर के संचालक सह खरसावां के बेगनाडीह निवासी बलराम दास पिता-कमल लोचन दास दवा दुकान बंद करके रोजाना की भांति अपने घर चले गये। शुक्रवार को रक्षा बंधन का त्योहार होने के कारण बलराम दास दवाई दुकान बंद कर जमशेदपुर चले गए थे। इसी क्रम में शनिवार की रात 1 एवं 2 बजे के बीच अल्बेस्टर युक्त विशाखा दुर्ग दवाई डिस्ट्रीव्यूटर बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गयी जो कि देखते हीं देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आधी रात को दवाई डिस्ट्रीव्यूटर दुकान में लगी आग की खबर किसी को नही पता चला। जिसके कारण अंदर ही अंदर आग ने पूरे दुकान को अपने लपेटे में ले लिया। विशाखा दुर्ग दवाई डिस्ट्रीव्यूटर दुकान में आग लगने की सूचना रविवार को सुबह 6 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने बलराम दास को दिया। जब तक वह वापस आया आग ने अपना रंग दिखा चुका था। तब तक दुकान में रखा सामान दवा, कुलर, फ्रीज, टैब, टीवी फर्नीचर सहित दवाई सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगने की इस घटना में लगभग 22 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान जताया जा रहा है। इसकी सूचना पाकर खरसावां पुलिस भी पहुच कर आग लगने की जाच कर रही है।
