खरसावां मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश प्रेम
को समर्पित भव्य सांस्कृतिक और निकाली तिरंगा यात्रा, अपने
देश के प्रति अटूट प्रेम ही ईश आराधना है-सत्यनारायण
kharsawan
पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज दूसरे चरण में सरायकेला खरसावां जिले के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में देश प्रेम को समर्पित तिरंगा यात्रा एवं भव्य सांस्कृतिक आयोजित किए गए। दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अशोका इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक श्री सत्यनारायण प्रधान ने कहा कि अपने देश के प्रति अटूट प्रेम ही ईश आराधना है ।

जिस इंसान में अपने राष्ट्र, अपनी माटी के प्रति प्रेम नहीं है वह नर नहीं बल्कि पशु के समान है। विद्यालय के अध्यापक अबरार कुरैशी ने कहा कि आजादी क्या होती है वह गुलामी से सीखी जा सकती है। संसार के जो भी देश आज गुलाम उनके कष्ट, शोषण से आजादी का महत्व जाना जा सकता है। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों से ही हमें आज यह दिन हासिल हुआ है।

कार्यक्रम को पिनाकी रंजन, नीलम बाउरी, ग्रेस बारला, तनुश्री विश्वकर्मा एवं सरिता तिरिया ने भी संबोधित किया।अभिभावक एवं स्थानीय ग्रामीण की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में लोक कला मंच के कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर हर घर तिरंगा की थीम पर रचित एक धुन पर विद्यालय से एक तिरंगा यात्रा निकला गया जो आसपास के ग्रामों से गुजरकर विद्यालय परिसर में समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में अशोका इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक छात्र छात्रा, स्थानीय ग्रामीण एवं लोक कला मंच के सदस्य शामिल थे। इस कार्यक्रम का संचालन जीशान अली ने किया एवं कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण भी किया गया।
