सरायकेला शिशु मंदिर विद्यालय मे भाई बहनों के अनोखे स्नेह और पवित्रता का त्यौहार रक्षाबंधन बड़े धूमधाम से मनाया , सौहार्द और पवित्रता की अनोखी शिक्षा देने वाला त्यौहार है रक्षाबंधन-प्रधानाचार्य
Seraikella
सरायकेला सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में भाई बहनों के अनोखे स्नेह और पवित्रता का त्यौहार रक्षाबंधन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

कक्षा सह भैया बहनों ने अपने-अपने कक्षा के भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधे। चारों ओर हर्ष और उल्लास का वातावरण था। भाइयों ने इस अवसर पर सभी बहनों को आशीर्वाद प्रदान किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने इस शुभ अवसर पर भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा की यह त्यौहार सभी त्योहारों में से अनोखा है।

यह भाई बहनों का पवित्र त्यौहार है। इसके महत्व और पवित्रता सर्वविदित है। हम वसुधैव कुटुंबकम् में विश्वास करते है। हम सभी के आपसी सहयोग से ही समाज की भलाई संभव है।

सभी भैया बहन आज यह संकल्प लें कि हम अच्छे से पढ़ लिख कर समाज में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान दिलाएंगे। सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।

उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने भी सभी भैया बहनों को शुभकामना प्रदान किए। इस अवसर पर सभी आचार्य दीदीजी और भैया बहन उपस्थित थे।
