सरायकेला मे विगत चार माह से 21वर्ष पुराने हत्या के एक मामले पर जेल में बन्द झामुमो के गम्हरिया प्रखंड प्रभारी विजय महतो को हाई कोर्ट से मिला जमानत,
Seraikella
सरायकेला:विगत चार माह से 21वर्ष पुराने हत्या के एक मामले पर जेल में बन्द झामुमो के गम्हरिया प्रखंड प्रभारी विजय महतो को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है, संभवत वह मंगलवार को जेल से बाहर आएंगे. मामला वर्ष 2004 का था. उक्त मामले पर झामुमो नेता विजय महतो पर न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था, न्यायालय के वारंट के आधार पर विगत 4 अप्रैल को सरायकेला थाना की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.जेल जाने के पश्चात उन्होंने जमानत हेतु न्यायालय में अर्जी दायर की थी, निचली अदालत द्वारा अर्जी नामंजूर मंजूर किए जाने पर हाई कोर्ट में याचिका दायर किया था. मामले पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनकी जमानत को मंजूर कर लिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती ने बताया कि विजय महतो को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है वह मंगलवार तक जेल से बाहर आएंगे. बता दें कि विजय महतो बीस सूत्रि समिति के प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं जबकि जिला परिषद का चुनाव भी लड़ चुके हैं.
