जिले के विभिन्न विद्यालयों मे देश भक्ति से संबंधित
कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्राओं ने चित्रांकन, रंगोली और क्विज
प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मनाया आजादी का अमृत उत्सव,
kharsawan
पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत खूंटी जिले के विभिन्न विद्यालयों देश भक्ति से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में रंगोली, मध्य विद्यालय अड़की में चित्रांकन एवं के बी $2 उच्च विद्यालय खूंटी में क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। के बी उच्च विद्यालय के प्राचार्य नवीन कुमार धान ने क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि हजारों शहीदों की कुर्बानी के बदौलत ही हमें यह दिन नसीब हुआ है। उन्होंने कहा कि हम अपने-अपने दायित्व और कर्त्तव्य का निर्वाह कर एवं शहीदों के द्वारा बताए गए मार्ग का अनुशरण कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

इन प्रतियोगिताओं में बड़े पैमाने पर स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं चित्रांकन रंगोली और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से आजादी का अमृत उत्सव मनाया। पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लोक कला मंच के सहयोग से 2 से 15 अगस्त तक खूंटी जिले में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से शुरू होकर राष्ट्रभक्ति की जन कांति बन चुका है। यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के माध्यम से देश की जनता की एकता, देश की अखंडता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि वह अपने देश के प्रति गर्व और देशभक्ति की भावना महसूस कर सके। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संपूर्ण भारत में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित क्विज प्रतियोगिता में हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एवं देश से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए । भगत सिंह ग्रुप को प्रथम जबकि रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में बालिकाओं ने तिरंगे के कई आकर्षक रूप प्रस्तुत किए। जबकि चित्रांकन प्रतियोगिता के तहत विभिन्न रंगों से कई आकर्षक चित्रों को कैनवास में उकेरा गया। इन कार्यक्रमों की सफलता में लोक कला मंच के सदस्यों के साथ-साथ प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य शीतल भेंगरा, के बी$ 2 उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल नवीन टोप्पो एवं मध्य विद्यालय अड़की के प्रधान अध्यापक श्री ओमा धान के सहित अन्य शिक्षकों ने मुख्य भूमिका निभाई।
