नवपदस्थापित प्रसाशक से मिले मनोज चौधरी कहा भ्रष्टाचार मुक्त माहौल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये
Seraikella
सरायकेला नगर पंचायत के पुर्व उपाध्यक्ष सह क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने नवपदस्थापित नगर पंचायत के प्रशासक समीर बोदरा से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पिछले प्रशासक के भ्रष्टाचारों की जांच में सहयोग करने एवं उनसे भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण में काम करने की अपील की उनसे बरसाती बीमारियो से आमजनों का बचाव हेतु एंटी लार्वा स्प्रे छिड़काव, ब्लीचिंग छिड़काव, फॉगिंग एवं साफ सफाई नियमित करवाने की मांग की तथा उन्होंने प्रशासक को अवगत कराया कि उनके पत्र और प्रयास से JUSCO द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में विद्युत कनेक्शन देने संबंधित प्राक्कलन नपं कार्यालय को प्राप्त है प्राक्कलन के आलोक में पीएचडी के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को JUSCO की बिजली से जुड़वाने की भी मांग की है इस संबंध में श्री चौधरी ने बताया कि नवपदस्थापित प्रसाशक ने हमारी मांगों को गंभीरता से लिया और सभी मांगों पर प्लान बनाकर त्वरित एक्शन लेकर काम करने की बात कही है।
