सरायकेला महिला महाविधालय में स्नातक सत्र में नवनामांकित छात्राओं का इंडक्शन सेशन,
Seraikella
सरायकेला। महिला महाविधालय सरायकेला-में स्नातक सत्र (2025-29) में नवनामांकित छात्राओं का इंडक्शन सेशन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ स्पीक्लीन देई उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को एनईपी 2020 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओ को सलाह दिए कि सभी को नियमित रूप से महाविद्यालय आना है साथ ही साथ किसी भी विषय में समस्या होने पर उस विषय के शिक्षक से जरूर संपर्क करे। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय में संचालित एनएसएस आईआईसी तथा ईडी-सेल के बारे में भी बताए। उन्होंने छात्राओ एनएसएस से जुड़कर सामाज सेवा करने मी सलाह दिए। इस अवसर पर महाविद्यालय में पढ़ाने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने बारे में छात्राओं को जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय में नवनामाकित छात्राओं ने भी अपने बारे में परिचय दी। इस अवसर पर कई छात्राओं ने आईएएस, आईपीएस ,शिक्षक, लेखक तथा अन्य सेवा में जाने के लक्ष्य के बारे बताए। मंच का संचालन इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. चंद्रशेखर राय ने की। इस अवसर पर इतिहास विभाग की शिक्षिका हेमा पुस्पा लकड़ा, भूगोल विभाग की शिक्षिका प्रेमा नुतन गाडी, हिन्दी विभाग की शिक्षिका डॉ स्वेत लता तथा महाविद्यालय के सभी छात्राएं उपस्थित थे।
