सरायकेला के जगन्नाथपुर में श्रमिक चौपाल कार्यक्रम कर
महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में बदलाव पर दिया बल,
महिला श्रम शक्ति के उन्नति में शिक्षा जरूरी-आर के गोप,
kharsawan
सरायकेला प्रखंड अन्तर्गत जगन्नाथपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय,भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के द्वारा एक श्रमिक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन करते हुए राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय,भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के क्षेत्रीय निदेशक राज किशोर गोप ने कहा कि जब तक समाज में महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में बदलाव नहीं आएगा कोई भी देश प्रगति के पथ पर आगे नहीं बढ़ पाएगा और यह तभी संभव होगा जब हम अपने बेटियों को शिक्षित करेंगे। यह सभी माता पिता का राष्ट्रीय दायित्व होना चाहिए कि हम अपने बेटियों को बेहतर तालीम दें। शिक्षित बेटियां ही समाज के नवनिर्माण में अपना उल्लेखनीय योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा क्रियान्वित मेगा फ्लैगशिप प्रोग्राम डिजिटलाइजेशन हमारी वर्तमान आवश्यकता विषय पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को जरूरी सुझाव दिया कि वे अपने जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाएं तभी उनका विकास हो सकता है। नहीं तो वे दुनिया की दौड़ में वे बहुत पीछे छूट जाएंगे, और यह तभी संभव होगा जब वे शिक्षित एवं जागरूक होंगे। आगे श्री गोप ने समाज में महिला श्रम शक्ति के उन्नति हेतु नारी शिक्षा को समय की आवश्यकता बताया। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के विशेष निर्देश पर महिला श्रम शक्ति के मध्य सामाजिक जागृति हेतु इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि महिलाएं केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपना पंजीयन करा सकें। इस कार्यक्रम में महिलाओं को केन्द्रीय योजनाओं से संबंधित बुकलेट भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में 40 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक हेमसागर प्रधान, विकास प्रामाणिक, क्षेत्रीय गौड़ समाज, जगन्नाथपुर, महालिमोरूप के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान, देवदत्त प्रधान, वार्ड सदस्य कुन्ती देवी तथा आंगनवाड़ी सेविका हेमलता प्रधान, रुपाली देवी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
April 25, 2026 8: 57 pm
Breaking
- हाड़ात गांव में हाथियों का कहर मां-बेटी की मौत,दो घायल
- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2025 में खरसावां के कृष्णापुर विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, कई छात्र सम्मानित,
- सरायकेला-खरसावां में रक्तदान शिविरों का होगा आयोजन, सभी प्रखंडों में तिथियाँ निर्धारित, खरसावां मे 29 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर
- कुचाई के जोमरो में एसएसबी की पहल, कमांडेंट ने ग्रामीणों संग बैठक कर सुनी समस्याएं,
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
