सरायकेला जिला समाहरणालय के पास कुएं से वन विभाग ने मादा सियार को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा,
Seraikella
सरायकेला ।सरायकेला जिला समाहरणालय के पास कुएं से वन विभाग की एक टीम ने मादा सियार को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।
सूचना मिलने के बाद स्नेक कैचर राजा बारीक के नेतृत्व में वन विभाग की टीम आज सुबह 7:00 बजे जिला समाहरणालय के पास पहुंची तथा लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद मादा सियार को कुंए से बाहर निकल गया।
इसके बाद सियार को वन विभाग परिसर में लाया गया जहां से वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।


