सरायकेला के बेगानाडीह में दो घंटे की मशक्कत के बाद नाग सांप को किया रेस्क्यू,
Seraikella
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत बेगानाडीह गांव में बीती रात 2 घंटे की मशक्कत के बाद नाग सांप को रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि बेगानाडीह गांव में एक किसान के घर पर नाग सांप पिछले एक महीना से बसेरा बनाया हुआ था। यह सांप घर के ऊपर छप्पर पर रहता था,

परिवार के सभी सदस्य भय के वातावरण में रहते थे ,परंतु इसकी जानकारी स्नेक कैचर जितेन महतो को हुई तो उन्होंने बीती रात लगभग 2 घंटे तक मशक्कत करने के बाद नाग सांप को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान सांप को आंशिक रूप से थोड़ा चोट लगा है जिसका उपचार के बाद पुन: जंगल में छोड़ दिया गया है।
