खरसावां-कुचाई में अंतिम सोमवारी पर शिवालयों
में शिवोलग के जलाभिषेक हेतु शिवभक्तों की उमड़ी भीड, हर-हर
महादेव के लगे जयकारे से शिवालयों को गुंजायमान
kharsawan
खरसावां-कुचाई में सावन की अंतिम सोमवारी पर विभिन्न्ा शिवालयों में शिवोलग के जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भारी उमड़ी भीड पड़ी। खरसावां के रामगढ स्थित ऐतिहासिक बडा शिव मंदिर, बडाबाम्बों हुडीबाबा शिव मंदिर, सहित खरसावां, कुचाई, आमदा, बडाबाम्बों के शिवालयों में की भीड़ जलाभिषेक हेतु दिनभर उमड़ती रही। प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में शिवोलग के जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भक्त हर-हर भोले, बोलबम के नारे से शिवालयों को गुंजायमान कर रहे थे। खरसावां-कुचाई के सोना नदी के विभिन्न्ा घाट, तलाब, नदी से जल भरकर सोमवार को यहां जलाभिषेक करते हैं। शिवालयों में भी तड़के प्रातः से ही शिव भक्तों का आना शुरू हो गया था। ओम नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारे के साथ शिव भक्तों ने इस अवसर पर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हुए भोग प्रसाद के साथ महादेव की आराधना की। साथ चहुंओर शिव शक्ति धार्मिक गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। अंतिम सोमवारी पर कई शिव भक्तों द्वारा पूरे दिन उपवास व्रत रखते हुए भगवान भोलेनाथ की आराधना की गई। जिसमें युवती और महिलाओं की अधिक संख्या देखी गई। कई शिवालयों में कांवरिया के संघ में फलों का वितरण श्रद्धालुओं में की गई। वही भंडारा कर श्ऱालुओं में खीर ,पुरी, चना, गुड़ कैला, सेव, संतरा का वितरण किया गया।
September 7, 2026 3: 22 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
