चक्रधरपुर रेल मंडल के रेलवे प्रमार्शदात्री सदस्य ने महालिमोरूप रेलवे स्टेशन पहुँच कर यात्री समस्याओं से हुए रूबरू, रेलवे विभाग से समाधान हेतु करेंगे मांग,
Seraikella
चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत महालिमोरूप रेलवे स्टेशन से होकर रोजाना सैकड़ो यात्री व मालवाहक ट्रेनों का परिचालन किया जाता है। इससे रेलवे को अच्छा खासा राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद यहां के यात्री सुविधा की घोरभाव है । बता दें कि रविवार को रेलवे प्रामर्शदात्री सदस्य छोटेराय किस्कु जी महालिमोरूप रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्री समस्याओं से रूबरू हुए और उन्होंने बताया कि वह रेलवे विभाग की अगली बैठक में महालिमोरूप रेलवे स्टेशन के यात्री समस्याओं को रखेंगे और समाधान करने की मांग करेंगे। एसे तो स्टेशन में यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, व लाइट की समस्या है ही लेकिन सबसे बड़ी समस्या फूट ओवर ब्रिज का नहीं होना है। इस स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज की व्यवस्था तो है पर आधा अधूरा। यहां के प्लेटफार्म संख्या 1 , 2 और 3 में फुट ओवरब्रिज है जबकि प्लेटफार्म संख्या चार के सातवां और आठवां रेल लाइन को आर पार करने के लिए ब्रिज की व्यवस्था ही नहीं है । इसके बावजूद इन दोनों पटरियों पर घंटों मालवाहक ट्रेनों को खड़ी कर दी जाती है , ऐसे परिस्थिति में मजबूरन यात्री जान को जोखिम में डालकर ट्रेन के नीचे से आवाजाही करते है ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घाटना से इंकार नही किया जा सकता है। महालिमोरूप स्टेशन में 18 पैसेंजर गाड़ियों का ठहराव है, जबकि यहाँ एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है। यात्रियों को लंबी दूरी का सफर करने के लिए अन्यत्र स्टेशन से ट्रेन पकड़ना पड़ता है। यात्रियों ने बताया कि इस स्टेशन परिसर में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। स्टेशन परिसर के बाहर शौचालय का निर्माण किया गया है, उसमें हमेशा ताला लगा रहता है, जिससे महिला यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्टेशन पर पीने का पानी का कोई व्यवस्था नहीं है। प्लेटफाॅर्म दो और तीन पर एक एक चापकल है, जिसकी हालत अच्छी नहीं है। स्टेशन के प्लेटफाॅर्म परिसर में पर्याप्त शेड उपलब्ध नही होने की वजह से बरसात के दिनों में यात्रियों की दिक्कत होती है। स्टेशन में लाइट की कमी होने की वजह से सभी प्लेटफाॅर्म में अंधकारमय बना रहता है। प्लेटफार्म में यात्रियों के लिए पर्याप्त चेयर उपलब्ध नहीं होने की वजह से यात्री मजबुरन जमीन पर बैठकर ट्रेन आने का इंजर करते है। मौके परकोन्दो कुंभकार , गोविंदा नायक, हेमसागर प्रधान, श्यामसिंह मुंडरी, शैलेंद्र हो, उत्तम जायसवाल, खिरोद महतो आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 3: 15 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
