स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे राज्य में चिकित्सकों का किया स्थानांतरण,
Seraikella
सरायकेला। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे राज्य में चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है। इसी कड़ी में सरायकेला खरसावां जिले में भी कई चिकित्सकों को दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया गया है। जमशेदपुर के जिला टीबी पदाधिकारी डॉक्टर ओपी केसरी को सरायकेला खरसावां जिले में पद स्थापित करते हुए जिला आरसीएच पदाधिकारी बनाया गया है ,वहीं पूर्वीसिंहभूम जिले के पटमदा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर क्रिस्टोफर बेसरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदित्यपुर में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। डॉ रोहित नाथ कुमार को पलामू से स्थानांतरित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल में पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचागढ़ के चिकित्सा पदाधिकारी जगन्नाथ हेंब्रम को चाईबासा सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तबादला कर दिया गया है ,अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर भगान हेंब्रम को शिशु रोग के विशेषज्ञ के रूप में अनुमंडलीय अस्पताल घाटशिला में ट्रांसफर कर दिया गया है ।कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर मृणाल कुमार को चाईबासा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंटो में मेडिकल अफसर बनाया गया है तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल के चिकित्सक डॉक्टर राजकुमार को रांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिजिशियन का दायित्व सोंपा गया है।
