खरसावां के माझी टोला में ट्रांसफार्मर जलने से
बिजली आपूर्ति ठप, युवा कांग्रेसियों ने कार्यपालक अभियंता को
ज्ञांपन सौपा कर 63 केवी के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग,
kharsawan
खरसावां प्रखंड क्षेत्र के बडाआमदा के माझी टोला में बीते एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव में स्थापित 16 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत या प्रतिस्थापन न होने से न सिर्फ आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, बल्कि सरकारी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

बिजली की आपूर्ति बाधित होने से उच्च विद्यालय आमदा खरसावां, पंचायत सचिवालय बडाआमदा, उप स्वास्थ केन्द्र आमदा में चल रहे कार्यों पर विराम लग गया है। वहीं विद्यालयों में पंखे बंद हो जाने के कारण बच्चे उमस भरे वातावरण में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। गर्मी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा के द्वारा युवा कांग्रेसियों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को सरायकेला विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को लिखित ज्ञांपन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण न केवल बच्चों की शिक्षा बाधित हुई है। बल्कि बिजली पर निर्भर अन्य दैनिक कार्य भी रुक गये हैं। युवा कांग्रेसियों और ग्रामीणों ने खरसावां प्रखंड क्षेत्र के बडाआमदा के माझी टोला में 63 केवीए ट्रांसफार्मर जल्द-जल्द लगाने की मांग की है। ज्ञापंन सौपने के दौरान मुख्य रूप सेयुवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, खरसावां विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाडेया, कन्हैया लाल सामड, मेघराय माझी, सुखलाल होनहागा, अनिता सोरेन, राहुल माझी, गोपाल माझी, पुष्पा माझी, सुरेखा तांती, राजू होगहागा, मंगल हाईबुरू, अनीता माझी, दुर्गा सोरेन आदि उपस्थित थे।
