खरसावां में एमडीए-जेएडी के सफल क्रियान्वयन
के लिए प्रखण्ड स्तरीय कोऑर्डिनेशन समिति की बैठक, घर-घर
भ्रमण कर खिलाया जाएगा फाइलेरिया क रोधी दवा,
kharsawan
खरसावां प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मास ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन राष्ट्रीय कार्यक्रम (एमडीए-जेएडी) के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय कोऑर्डिनेशन समिति की बैठक की गई। इस बैठक में प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, समन्वयक, प्रतिनिधियों आदि को उक्त कार्यक्रम की रूप रेखा, सूक्ष्म कार्ययोजना आदि के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ विरागंणा सिंकू देते हुए फाइलेरिया रोग तथा इसके उन्मूलन हेतु राष्ट्रीय रणनीति के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खरसावां अंतर्गत कुल लक्षित जनसंख्या 90 हजार को ट्रिपल ड्रग्स थेरेपी के तहत आयु वर्ग वर्ग के अनुसार डी० ई० सी० तथा एलबेंडाजोल की दवा, व्यक्ति की हाइट के अनुसार (डोज पोल) के अनुसार आईवरमैक्टिन प्रशिक्षित ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा आगामी 10 अगस्त को बूथ पर दवा दिया जाएगा। वही 11 से 25 अगस्त को तक घर-घर भ्रमण के दौरान दवा का सेवन दवा प्रशासकों के समक्ष कराया जाएगा ताकि शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हो सके और फाइलेरिया के कारण उत्पन्न होने वाली अपंगता से लोगों को बचाया जा सके तथा आने वाली पीढ़ी को शारीरिक अपंगता से बचाया जा सके साथ ही माइक्रोफिलेरिया के प्रसारण पर अंकुश लगाया जा सके। इस कार्यक्रम में कुल 60 हजार योग जनसंख्या को दवा का सेवन कराया जाना है। जिसके लिए कुल 199 बूथ, 398 दवा प्रशासकों, 23 सुपरवाइजर्स, आर आरटी टीम का गठन किया जा चुका है। इस दौरान बताया गया कि फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा ही एक मात्र उपाय है। जिससे सभी को सेवन करना जरूरी है। गर्भवती महिला, गंभीर रूप से बिमार मरीज एवं दो साल से छोटे बच्चे को यह दवा नही खिलाई जाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, जिप सावित्री बानरा, मुखिया सुनिता तापे, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ विरागंणा सिंकू, बीपीओ आतेश कुमार, सुमित्रा महतो आदि उपस्थित थे।
June 14, 2026 4: 20 pm
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
