सरायकेला मे श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा कमेटी की हुई बैठक; सर्वसम्मति से इस वर्ष भी धार्मिक संस्कारों और अनुष्ठानों के साथ मां दुर्गा के पूजन एवं आराधना का लिया गया निर्णय,
Seraikella
सरायकेला। श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा समिति गेस्ट हाउस सरायकेला के तत्वावधान बीते वर्ष से शुरू की गई मां दुर्गा की शारदीय नवरात्र पूजन उत्सव का इस वर्ष भी भव्यता के साथ आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर गेस्ट हाउस स्थित बाबा भोलेनाथ महादेव मंदिर के सभा कक्ष में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक नवीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी धार्मिक अनुष्ठानों और सनातनी संस्कारों का पालन करते हुए भव्यता के साथ मां दुर्गा के शारदीय नवरात्र पूजन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भजन कीर्तन सहित मां दुर्गा के सप्तशती चंडी पाठ, श्रृंगार, हवन यज्ञ और प्रसाद वितरण जैसे आयोजन किए जाएंगे। बताया गया कि माता के भक्तों के सहयोग और सहभागिता से पूजन उत्सव का आयोजन करते हुए भक्त श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन की संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। बैठक में समिति के प्रशांत कुमार घोषाल, मनोज कुमार प्रधान, कैलाश पोद्दार, जय प्रकाश पाठक, अजय प्रसाद, विकास कुमार, अवध किशोर सिंह, विनोद प्रसाद एवं दयानंद प्रसाद सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
