खरसावां में बीएलओ व सुपरवाइजर को मिला
प्रशिक्षण, बीएलओ को चेक लिस्ट कराया उपलब्ध, बीएलओ
घर-घर जाकर मतदाता का भौतिक रूप से सत्यापन करेंगे,
kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार बुधवार को बीएलओ और सुपरवाइजर को मतदाताओं के भौतिक सत्यापन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मतदाताओं की आवासीय भवनों की संख्या, परिवार की संख्या, मौजूद मतदाताओं की संख्या की भौतिक सत्यापन के लिए बीएलओ को चेक लिस्ट उपलब्ध कराई गई। साथ ही बताया कि इस संबंध में सभी बीएलओ को चुनाव आयोग से प्राप्त आवश्यक दिशा-निर्देश को लेकर सभी बीएलओ को प्रशिक्षण के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। साथ ही मतदाता सूची में मतदाताओं की नाम, फोटो, जन्म तिथि में अशुद्धि सहित नाम हटाना, नाम जोड़ना, सुधार करने की जानकारी दी गई। सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर नाम, फोटो, जन्म तिथि का भौतिक सत्यापन करना है। उसके बाद मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटाना है। इस दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। बैठक में सभी बीएलओ से कहा कि विद्यालय का कार्य करते हुए मतदाता सूची की प्रक्रिया को भी सुदृढ़ करना है। साथ साथ प्रखंड के सभी बूथों की विधि व्यवस्था की जांच रिपोर्ट तैयार कर प्रखंड कार्यालय को देना है। कहा गया कि प्रखंड क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी पायी जा रही है। इस दौरान बीएलओ ने पदाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी। बताया कि कई बार देखा गया है कि एक ही व्यक्ति का गांव की मतदाता सूची में भी नाम है और नगर या दूसरे क्षेत्र में भी नाम है। दोनों जगहों पर अलग-अलग फोटो भी लगा है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर सत्यापन किया जाएगा व जांच के बाद किसी एक क्षेत्र में ही मतदाता का मतदाता सूची में नाम दर्ज होगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रशिक्षक प्रमेन्द्र कुमार पति, सुपरवाइजर ईन्द्रकुण्डू मोदक, सलील सामड, बिकास दरोगा, सुनील बानसिंह सहित अन्य सुपरवाइजर एवं 79 बीएलओ उपस्थित थे।
September 7, 2026 3: 29 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
