खरसावां में लगातार मूसलाधार बारिश से दर्जनों
घर हुए क्षतिग्रस्त, मुआवजा की मांग के लिए 34 आवेदन
अंचल कार्यालय पहुचा, होगा मूल्यांकन व सत्यापन
kharsawan
खरसावाँ अंचल अन्तर्गत विभिन्न ग्राम से पिछले एक महीने से जारी लगातार अतिवृष्टि (मूसलाधार बारिश) गरीबों के लिए संकट बन गई है। क्षेत्र में कच्चे मकानों में रहने वाले लोग भय के साये में जी रहे हैं। बारिश के कारण दर्जनों मकानों की दीवारें गिर गई हैं और कई की छत से पानी टपकने लगा है। हालात ऐसे हैं कि लोग अब ऊपरवाले से बारिश थमने की दुआ कर रहे हैं ताकि मरम्मत संभव हो सके। खरसावां में मूसलाधार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए घरों के 34 लोगों ने अंचल कार्यालय में मुआवजा के लिए आवेदन दिया था। जिसके आलोक में अतिवृष्टि से क्षति मकानों का मूल्यांकन व सत्यापन कर अभिलेख संधारण कर मूल अभिलेख भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सरायकेला को भेजा जाएगा। बारिश से घर क्षतिग्रस्त होने एवं मुआवजा के आवेदनों में मुख्य रूप से खरसावां के हरिभंजा के सिरका बोयपाई, जगन्नाथ सिंहदेव, कान्हाई कुमार दास, रिडिंग के श्याम चरण माहली, खेजुरदा के मालती सरदार, हराधन प्रमाणिक, शहरबेड़ा के सुनिल उराँव, मान्दरूसाई के अनामी गोप, खेलारीसाई के सुनातन गोप, काँटाडीह के मुगली सरदार, नुवाबेड़ा के चन्द्रशेखर माझी, जोरडीहा के बाबलु मुखी, लीसोदिकी के दालगोविन्द महतो, तुरीसाई के अनुछाया राय, तेलीसाई के शम्भू सिंह, नारायणडीह के कमल कान्त महता, बिटापुर के लखिन्द्र सरदार, साण्डेबुरु के मुकेश्वरी मुंडारी व विशाल महतो, बाघरायडीह के सचिन प्रधान, अजीत प्रधान, रतनी लोहार, सावित्री प्रधान, सविता देवी व रीता प्रधान, पोटका के देव कुमार नायक, चिलकु के परीक्षीत महतो, भुगुराम नायक, व अंजली राउत, बुरूघूटू के सत्येन्द्र प्रधान, मोलाडीह के सोनु महतो, तेलाईडीह के मोगड़ी देवी व बुदनी देवी तथा खरसावां के रविन्द्र कुमार मोदक अतिवृष्टि से मकान क्षति के मुआवजा हेतु आवेदन शामिल है।
September 7, 2026 3: 29 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
