सरायकेला टाउन के अंदर जंगली हाथी ने किया प्रवेश, वन विभाग हाथी की खोजबीन में लगी,, ऑल्टो कार को बनाया निशाना,
Seraikella
सरायकेला टाउन के अंदर जंगली हाथी प्रवेश कर गई है, इधर वन विभाग हाथी की खोजबीन में लगी है। बिरसा मुंडा स्टेडियम के पास पशु अस्पताल के ठीक सामने जंगली हाथी ने एक ऑल्टो कार को अपना निशाना बनाया नुकसान, बताया जा रहा है कि हाथी देर रात वहां पहुंचा था तथा कार को पार्किंग एरिया से घसीटते हुए मुख्य सड़क तक लाया ।

हाथी ने कार के बोनेट मे दांत घुसाकर उसे उठाने का प्रयास किया गया था। साप्ताहिक हाट बाजार में कई स्थानों पर हाथी के पैर के निशान मिले हैं। इधर वन विभाग हाथी को ढूंढने में लगी हुई है।

नगर क्षेत्र में जंगली हाथी के प्रवेश से लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है।
