झारखंड छात्र मोर्चा ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ए.बी.एम. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
Jamshedpur
जमशेदपुर: झारखण्ड छात्र मोर्चा ने मंगलवार को ए.बी.एम. कॉलेज गोलमुरी जमशेदपुर के प्रभारी प्राचार्य को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्य रूप से कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आनेवाले महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं के सम्बंध में
अवगत कराया गया। जिसमें जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर वर्क्स कॉलेज, दी ग्रेजुएट स्कूल फॉर कॉलेज विमेंस जमशेदपुर ए.बी.एम कॉलेज गोलमुरी जमशेदपुर , एल.बी.एस.एम कॉलेज करनडीह जमशेदपुर इन सभी कॉलेज में पिछले 2017,से लेकर 2025 तक की इन्टर मीडिएट की पढ़ाई से जो भी जमा राशि खाते में जमा है उन राशि से कॉलेज के बिल्डिंग या छात्र छात्राओं के लिए पढ़ाई करने के लिए स्मार्ट लाइब्रेरी की व्यवस्था करने की बात कही गई।ताकि छात्र छात्राओं की जो भी समस्या आ रही है उनके पठन पाठन में वह दूर हो सके l साथ ही साथ छात्र संघ के 2018 से लेकर 2025 तक की जमा राशि भी कॉलेज के खाते में भेजा जाए ताकि कॉलेज के विकाश में सहूलियत हो सके इन सभी कॉलेजों की स्पोर्ट कोटा की जमा राशि भी कॉलेज को भेजा जाए | इस कार्यक्रम में झारखण्ड छात्र मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पू यादव, जिला अध्यक्ष कृष्णा कामत, बिपिन शुक्ला, वरुण झा, अंकित मिश्रा,सौरव कुमार सिंह,बिट्टू कुमार, कारण,अरुण कुमार उपस्थित रहे।
